अंतरिक्ष में 10 लाख सैटेलाइट लगाएगी मस्क की कंपनी स्पेसएक्स

टेक्सास। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स एक और बड़ी तकनीकी उपलब्धि की ओर बढ़ रही है। उसे अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) से अंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत कंपनी अंतरिक्ष में 10 लाख तक सैटेलाइट तैनात कर सकेगी। स्पेसएक्स का ‘स्टारमाइंड’ नाम का सैटेलाइट समूह सौर […]

Continue Reading

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा टेस्ट आज से

क्राइस्टचर्च। वेलिंगटन टेस्ट में रनों का पहाड बनाने के बावजूद जीत से चूकने वाली भारतीय टीम शुकवार से हेगले ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। शुभमन गिल की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रखने के लिए विजय […]

Continue Reading

दोहा में युवा ब्रिगेड की निगाह फाइनल में जगह बनाने पर

दोहा । भारतीय युवा ब्रिगेड गुरुवार को जब श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ी जीत के साथ फाइनल में जगह बनाना होगा। पाक से मिली हार के बाद भारत ए ने यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। इससे उसका मनोबल बड़ा है। रिकॉर्ड तोड़ दोहरी […]

Continue Reading

जेनिफर ने मिस यूनिवर्स बनकर रचा इतिहास

सैन जुआन। मां बनने के बाद महिलाओं के सपनों को लेकर कई तरह की सीमाएं खींच दी जाती हैं। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने दुनिया के सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता मंच पर इन सीमाओं को तोड़ दिया। 27 साल की जेनिफर ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। वह […]

Continue Reading

बांग्लादेश में मजदूरों का नहीं थम रहा विरोध

ढाका। बांग्लादेश सरकार ने बुधवार को कपड़ा कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में 36 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी। पिछले चार दशकों में यह सबसे कम बढ़ोतरी है। मजदूर अपनी न्यूनतम मजदूरी दोगुनी करने की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार के फैसले से मजदूर संतुष्ट नहीं हुए और राजधानी ढाका […]

Continue Reading

यूएई से टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा

दोहा। भारतीय टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से खेलेना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इसमें सतर्क रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारतीय गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने 313 […]

Continue Reading

हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन का खतरा

काठमांडू। अल नीनो के प्रबल प्रभाव के कारण हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों के दौरान नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका है। एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश […]

Continue Reading

चीन सीमा से सटे 40 गांवों में आबादी बढ़ी, पलायन रुका : शाह

ईटानगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश के 40 गांवों में आबादी बढ़ी है और वहां से लोगों का पलायन रुक गया है। अरुणाचल प्रदेश में सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए […]

Continue Reading

सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंचा

लाहौर। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाशपर्व में शामिल होने के लिए करीब 2,300 भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा। यहां के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा पर तीर्थयात्रियों का स्वागत ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के चेयरमैन कमर जमान, पंजाब के अल्पसंख्यक […]

Continue Reading

कड़ाव सजाकर बप्पा को उज्जैन विधायक कालूहेड़ा ने दी विदाई

वाराणसी, आशीष राय। उज्जैन में गणेश विसर्जन की परंपरा को इस बार प्रकृति संरक्षण का नया रंग मिला। नदियों और तालाबों के बजाय दफ्तर परिसर में कड़ाव सजाकर बप्पा को विदाई दी गई। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मिट्टी की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। मंत्रोच्चार के बीच हुए […]

Continue Reading