यूएई से टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा

स्पोर्ट्स

दोहा। भारतीय टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से खेलेना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इसमें सतर्क रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारतीय गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने 313 रन बनाने के बाद भारत ए को 48 रन से हरा दिया। उससे पहले यूएई ने पाक के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसे 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे। इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत ने नेपाल को 26 रन पर आउट कर दिया था। उसके गेंदबाजों को वैसे ही प्रदर्शन पर ध्यान लगाना होगा। यूएई के खिलाफ जीत से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।
भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाक के खिलाफ 11 रन बनाए। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया है। भारत को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। अच्छी शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़े तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है।

Leave a Reply