सनातन को नुकसान पहुंचाना कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य: धामी

उत्तराखंड लाइव देहरादून मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून, अर्पणा पांडेय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन की कथित पितृसत्तात्मक व्यवस्था के विरोध को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सनातन को क्षति पहुंचाना और उसकी आस्थाओं का अपमान करना है। धामी ने कहा कि केरल के एक मुफ्ती की महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की नसीहत और त्रिशूल चौक पर एक मौलाना के कथित आपत्तिजनक बयान पर राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी क्यों नहीं टूटती। उन्होंने हल्द्वानी के कथित शुद्धीकरण मामले को भी कांग्रेस का वोटों के लिए दलित अपमान का झूठा नैरेटिव बताया। भाजपा मुख्यालय में धामी ने कहा कि जब केरल के एक मुफ्ती महिलाओं को घर में रहने, सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की नसीहत देते हैं, तब न तो राहुल-प्रियंका की आवाज खुलती है और न कांग्रेस की जुबान खुलती है। मुफ्ती ने बेहद निम्न मानसिकता के साथ महिलाओं पर बयान दिया, पर किसी की आवाज नहीं खुल रही। कांग्रेस का उद्देश्य केवल और केवल सनातन की आस्थाओं का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि हाल में त्रिशूल चौक पर एक कार्यक्रम में एक मौलाना ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिए। कहा कि मदरसे बंद हुए तो यहां खूनखराबा होगा। इस पर न तो राहुल की ओर से एक शब्द निकला और न कांग्रेस के यहां के लोगों ने कुछ कहा।दूसरी तरफ, हल्द्वानी के कथित शुद्धीकरण मामले में केवल वोटों के लिए दलित अपमान का झूठा नैरेटिव बना लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस कार्यक्रम में किसी व्यक्ति या जाति के खिलाफ कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। कहीं कोई प्रमाण नहीं है कि किसी जाति को अपमानित किया गया हो। वहां रामलीला मैदान में जेहादी नारे लगाए गए थे, गंदगी फैलाई गई थी। इसलिए वहां श्रीराम धर्मार्थ संस्था ने हवन-पूजन किया।उन्होंने कहा कि कहीं पर भी श्रीराम न्यास वालों ने किसी प्रेस कांफ्रेंस में या किसी सार्वजनिक स्थल पर नहीं कहा कि उन्होंने खरगे का या किसी जाति का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवन में एससी वर्ग के युवा भी शामिल थे। अब भला बताइये कि जिस हवन-पूजन में एससी वर्ग के युवा भी शामिल रहे हों, क्या वे अपने ही समाज के खिलाफ इस प्रकार शुद्धीकरण करेंगे?

Leave a Reply