एमटेक के छात्र पर हमला करने वाले आईआईटी रुड़की के पांच छात्र निष्कासित

देहरादून, गौरव जोशी। करीब तीन माह पहले आईआईटी रुड़की के एमटेक छात्र पर किए गए जानलेवा हमला के मामले में संस्थान ने पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को आईआईटी से डिग्री नहीं मिलेगी। उधर, पीड़ित छात्र के द्वारा सिविल लाइन कोतवाली में भी इन पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया […]

Continue Reading

कैलास मानसरोवर यात्रा : हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं और सड़क भी बंद कैसे निकलें वीआईपी

हल्द्वानी, गौरव जोशी। कैलास मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर लौट रहीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी लगातार दूसरे दिन भी उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में फंसी रहीं। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, वहीं सड़क मार्ग भी भूस्खलन के चलते बाधित हो गया। एंबुलेंस से धारचूला लाए जाने की कोशिश के […]

Continue Reading

कांवड़ियों के हवाले हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे

हल्द्वानी, गौरव जोशी। कांवड़ मेले में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पूरी तरह से कांवड़ियों के हवाले है। भारी संख्या में यूपी के बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। वहीं, यूपी पुलिस ने चिड़ियापुर नहर पटरी को भारी वाहनों के लिए […]

Continue Reading

जमीन के लिए भाभी ने प्रेमी से कराई देवकर की हत्या

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने डालूवाला मजबता गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन कब्जाने के लिए महिला ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर देवर की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को सिडकुल थाना क्षेत्र से ही महिला समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया […]

Continue Reading

गृह मंत्री अमित शाह की आगवानी को देहरादून तैयार

देहरादून, गौरव जोशी। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 19 जुलाई को होने वाले समारोह के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व शासन तैयारियों में जुट गया है। यह एक लाख करोड़ निवेश का ग्राउंडिंग समारोह होगा जिसमें देशभर से निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य सचिव आनंद […]

Continue Reading
उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मांगी अतिरिक्त हेली एंबुलेंस

उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मांगी अतिरिक्त हेली एंबुलेंस

देहरादून, गौरव जोशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जरूरी सुविधाएं व बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि एम्स ऋषिकेश की ओर से संचालित की जा रही […]

Continue Reading

कुमाऊं में जानलेवा राइडिंग, सिडकुल कर्मी की मौत

हल्द्वानी, गौरव जोशी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चंद्रपाल सिंह पुत्र राम भरोसे […]

Continue Reading

बोले डीजीपी, कांवड़ यात्रा के साथ चुनाव कराने को फोर्स रिजर्व

हल्द्वानी, गौरव जोशी। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा और बरसात के दौरान 12 जिलों में चल रहे पंचायत चुनावों को अगस्त के बाद कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए डीजीपी ने कोर्ट को बताया कि कांवड़ यात्रा के साथ पंचायत चुनाव कराने […]

Continue Reading

बेतालघाट के गांव की वोटर लिस्ट में कहां से आया बाहरी लोगों का नाम

हल्द्वानी, गौरव जोशी। हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक की बुधलाकोट ग्रामसभा में बाहरी लोगों का नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य […]

Continue Reading

संवैधानिक आरक्षण खत्म किया, जनता भुगत रही खामियाजा: हरीश रावत

हल्द्वानी, गौरव जोशी। उत्तराखंड में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नैनीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है और उसकी तैयारियां पूरी तरह अव्यवस्थित हैं। रावत ने कहा कि […]

Continue Reading