पीएमश्री केवी 39 जीटीसी की नई प्राचार्या बनीं विनीता सिंह

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

पीएमश्री केवी 39 जीटीसी की नई प्राचार्या बनीं विनीता सिंह
वाराणसी। राजेंद्र तिवारी

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी की नई प्राचार्या के रूप में विनीता सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। केंद्रीय विद्यालय संगठन में लंबे अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचान रखने वाली प्राचार्या विनीता सिंह के प्राचार्या के रूप में कार्यभार संभालने से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शनिवार को नई प्राचार्या के रूप में विनीतासिंह ने आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा जगत में दो दशकों से अधिक का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखने वालीं विनीता सिंह इससे पहले केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर में प्राचार्या के पद पर कार्यरत थीं।
गौरतलब है कि शिक्षा क्षेत्र में उनके करियर की शुरुआत 2003 में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 गया, बिहार से बतौर पीजीटी रसायन विज्ञान के शिक्षिका के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय एफसीआई, केंद्रीय विद्यालय कालिम्पोंग तथा केंद्रीय विद्यालय जीटीसी में भी कार्य किया।
28 अक्टूबर 2018 को उप-प्राचार्या पद पर केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज में ज्वाइन किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में पांच वर्षों तक उपप्राचार्या पद पर रहने के बाद 2023 में प्राचार्या के रूप में केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर की कमान संभाली। प्राचार्या विनीता सिंह ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और नवाचारों के माध्यम से छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply