हरिद्वार : सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

कुंभ कार्यों में अनियमितता, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल

हरिद्वार, सिद्धार्थ त्रिपाठी। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाइक रैली निकालकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में आर्य नगर चौक से हरकी पैड़ी तक निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और कुंभ कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कई आरोप लगाए और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
रैली के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। कुंभ से जुड़े कार्यों में भी लगातार अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के मंत्रियों की बात तक नहीं सुन रहे हैं। नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर आघात बताया। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और रोजगार के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और तरुण व्यास ने अंकिता भंडारी प्रकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर दिव्यांश अग्रवाल, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, सुनील कुमार, अकरम अंसारी, मयंक सिंह, विवेक भूषण विक्की, यश शर्मा, रमणीक सिंह, विकास चंद्रा, अमन कुमार, दीपक पांडे, लक्की महाजन, प्रतीक अरोड़ा, अंकित चुग, मोहित कुकरेजा, मनोज सैनी, बन्नी ठाकुर, मनीष चौहान, हिमांशु राजपूत, विवेक जकारिया, विशाल, उमेर, सोनी, नमन गोस्वामी, केशव अत्री, निखिल, सोनू, दीपू, संजय, शिब्बू, मनीष, विशाल, मनकू, नवीन, पंकज, संदीप, लोकेश भारद्वाज, मनदीप, अमन, भोलू, नकुल, अंकित, मंगू, रोहित, आशीष, राधे, दीपक, गोपाल, जगदीश, दिव्यांश तेश्वर, प्रदीप गुप्ता, अनुज कुमार, सोनू शर्मा और अमित कमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply