वाराणसी, राजेंद्र तिवारी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विनीता सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। मेजर ध्यानचंद के कर्तव्य, अनुशासन और खेल भावना से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

खेल शिक्षक मनिंदर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में टैगोर सदन ने अशोक सदन को 25-17 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को प्राचार्य श्रीमती विनीता सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में शिवाजी सदन ने 19 अंक के मुकाबले टैगोर सदन के 25 अंक के साथ जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अशोक सदन ने रमन सदन को 25-6 से हराया। तीसरे स्थान के मुकाबले में शिवाजी सदन ने रमन सदन को 25-23 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अशोक सदन ने प्रथम, शिवाजी सदन ने द्वितीय और रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय के उप प्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक भरत शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक हरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अनिल कनौजिया समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
