एक्शन-एडवेंचर से फिल्म थॉर (Thor ) आज भी आकर्षक

अंतरराष्ट्रीय

एक्शन-एडवेंचर से फिल्म थॉर (Thor ) आज भी आकर्षक
हरिद्वार। रिलीज के 14 साल बाद भी फिल्म थॉर आज भी युवाओं की पसंद बनी हुई है। केनेथ ब्राना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ ने थॉर, टॉम हिडल्सटन ने लोकी और एंथनी हॉपकिंस ने ओडिन की भूमिका निभाई है। कहानी भी काफी कसी हुई है।
ब्राना ने पौराणिक कथाओं और पारिवारिक संघर्षों की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे हैं। असगार्ड के राजकुमार थॉर के चारों ओर घूमती इस फिल्म में रोमांच भी भरपूर है।

अहंकार से पुरानी लड़ाई शुरू करने करने पर थॉर के पिता ओडिन नाराज होकर उसे पृथ्वी पर भेज देते हैं। पृथ्वी पर आकर थॉर जहां विनम्रता, जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व क्षमता हासिल करता है तो वहीं उसक भाई गद्दी सत्ता हासिल करने की साजिश रचता है। कह सकते हैं कि क्रिस हेम्सवर्थ ने थॉर के किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है। हिडल्सटन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एंथनी ओडिन के रूप में प्रभावशाली रहे हैं। नताली पोर्टमैन की भूमिका कहानी को मानवीय पक्ष देती है।

Leave a Reply