केवि 39 जीटीसी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन
वाराणसी, राजेंद्र तिवारी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। माल्यार्पण के साथ ही उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके शैक्षिक योगदान और दर्शन को याद करते हुए उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक थे, बल्कि उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से यह भी दिखाया कि शिक्षा केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होने कहा कि एक शिक्षक छात्रों के चरित्र का निर्माण करते है। उन्होंने छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं, जो न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने एक अनूठी पहल की। ब्यॉज स्कूल कैप्टन अनंत पांडेय और गर्ल्स स्कूल कैप्टन वैष्णवी पांडेय की देखरेख में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों भी भूमिका में बच्चों न सिर्फ पढ़ाया बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों की महिमा का गुणगान भी किया। यह दृश्य भावुक और प्रेरणादायी था, जब छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके योगदान को सराहा। इस गतिविधि ने यह दर्शाया कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के महत्व को कितनी गहराई से समझते हैं। इस आयोजन में शिक्षक एबी राहुल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में छात्र स्वेता कुमार, प्रांजल, सूरज, शिवम, संस्कार ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर एचएम शालिनी मिश्रा, एचएन त्रिपाठी ने विशेष रूप से मार्गदर्शन किया।
