एसआई राकेश और सुरेंद्र समेत 47 पुलिसकर्मियों का तबादला
हल्द्वानी, गौरव जोशी। नैनीताल पुलिस में जहां एसआई राकेश और सुरेंद्र समेत 47 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है वहीं जीआरपी में भी छह कांस्टेबलों को भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, तल्लीताल थानों और पुलिस लाइन में तैनात एसआई से लेकर सिपाहियों तक का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने दो एसआई समेत 47 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन नैनीताल, कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, तल्लीताल आदि स्थानों पर तैनात उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक के पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल धीरज कुमार, विनोद और अशोक को हल्द्वानी कोतवाली भेजा गया है। वहीं कांस्टेबल कैलाश सिंह, परमजीत, ललित और किशन सिंह कुंवर को कोतवाली मुखानी भेजा गया है। वहीं, छह आरक्षियों को जीआरपी उत्तराखंड में स्थानांतरित किया गया है। इसमें आरक्षी विनोद सिंह तड़ागी, मो. अजीम, अशोक वर्मा, नवीन चंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह राणा और दीपा सामंत के नाम शामिल हैं।
