हवाई सेवा से छोटे शहरों को जोड़ने से बदली तस्वीर : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि छोटे शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ने और इस सेवा को किफायती बनाने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना ने देश के विमानन सेक्टर को बदल कर रख दिया है। उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना की 8वीं वर्षगांठ पर उन्होंने एक्स पर […]

Continue Reading

प्रियंका गांधी कल वायनाड में करेंगी नामांकन

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। दो से ढाई घंटे के इस रोड शो में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके साथ रहेंगे। प्रियंका यह चुनाव जीतती हैं तो यह पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया, […]

Continue Reading

अभिनेता सलमान खान से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ धमकी भरा संदेश मिला है जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने […]

Continue Reading

केंद्र शासित जम्मू-कश्‍मीर के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्‍दुल्‍ला

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्‍मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ उमर अब्‍दुल्‍ला केंद्र शासित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुबह 11:30 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुए समारोह में उमर के अलावा पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। कांग्रेस […]

Continue Reading

पारसी धर्म के अनुसार हुआ रतन टाटा का अंतिम संस्कार

मुंबई । पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का अंतिम संस्कार वर्ली में पारसी धर्म के अनुसार गुरुवार की शाम को किया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम मध्य मुंबई के वर्ली स्थित शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुंबई पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ […]

Continue Reading

कौन थी रूप कंवर जो हो गई थी सती

नई दिल्ली, देव कुमार। राजस्थान के सीकर जिले दिवाराल गांव में 4 सितंबर, 1987 को पति की चित पर सती होने वाली 18 वर्षीय कंवर अचानक देश की सुर्खियां बन गई हैं। 37 साल पहले हुई इस घटना में बुधवार को फैसला आया जिसमें आठ आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। देश के चर्चित […]

Continue Reading

कांग्रेस की हार पर सोशल मीडिया पर ‘जलेबी’ की धूम

नई दिल्ली, देव कुमार। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सोशल मीडिया पर ‘जलेबी’ की धूम मची रही। भाजपा ही नहीं यूट्यूबर भी जलेबी को कांग्रेस की हार से जोड़ते हुए वीडियो चलाते रहे। हुआ यूं था कि गुहाना में चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मंच […]

Continue Reading

हरियाणा में झूठ नहीं विकास की गारंटी की हुई जीत : मोदी

नई दिल्ली, देव कुमार। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पर मुहर है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस देश में जाति का जहर फैलाने […]

Continue Reading

हरियाणा में तीसरी बार खिला कमल, 370 मुक्त जम्मू कश्मीर में नेकां की सरकार

नई दिल्ली, अर्पणा पांडेय। दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस को सफलता मिली है। हरियाणा में तीसरी बार खिला कमल तो 370 मुक्त जम्मू कश्मीर में नेकां की सरकार तय है। भाजपा ने हरियाणा में अप्रत्याशित सफलता हासिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, वहीं जम्मू कश्मीर में नेशनल […]

Continue Reading

कोलकाता में नहीं माने जूनियर डॉक्टरों, भूख हड़ताल जारी

कोलकाता । कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को शहर के धर्मतला इलाके में आमरण अनशन जारी रखा। एक रात पहले से धरना स्थल पर मौजूद अनेक वरिष्ठ चिकित्सक भी अपने कनिष्ठों के साथ भूख हड़ताल में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।आंदोलनकारी […]

Continue Reading