केदारनाथ समेत कई स्थानों पर सीजन की पहली बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद रविवार को मौसम बदला। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत राज्य के कई ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल हर्षिल में सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। गढ़वाल के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। […]

Continue Reading

संसद में आज भी हंगामा संभव

नई दिल्ली। संसद में सोमवार को भी हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में विपक्ष भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की माफी की मांग कर रहा है, वहीं राज्यसभा में पांच सौ के नोट की गड्डी मिलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि संसद के दोनों सदनों […]

Continue Reading

नशेड़ियों को जासूस बना भारतीय जेलों में भेज रहा पाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कथित तौर पर नशे के आदी या मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का दिखावा करने वाले लोगों का भारत में घुसपैठ कराया है। उनका इस्तेमाल भारत की जेलों में बंद आतंकियों तक संदेश पहुंचाने में किया गया है। इस खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो […]

Continue Reading

हल्द्वानी में क्रिकेट खेलते सिडकुल कर्मी गिरा, गई जान

हल्द्वानी। मंडी समिति के पास मैदान में रविवार को क्रिकेट खेलते समय एक सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मूल रूप से ओडिशा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, गागड़ा पल्ली छतरपुर जिला गंजम उड़ीसा निवासी 45 वर्षीय प्रभाकर राव पुत्र कृष्ण चंद्र राव 16 वर्षों से सिडकुल की एक कंपनी […]

Continue Reading

उत्तराखंड के सभी वन रेंज में लगेगा मौसम मापक यंत्र

हल्द्वानी। वनाग्नि से निपटने के लिए सभी वन प्रभागों की रेंज में मौसम मापक यंत्र लगाए जाएंगे। इन यंत्रों से मिलने वाली जानकारी वन क्षेत्राधिकारी रोज कंट्रोल रूम को भेजेंगे, ताकि बचाव के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। वन विभाग 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन मानता है। इस दौरान […]

Continue Reading

युवक ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी और दो बेटियों को मार डाला

हल्द्वानी। कासगंज में पति ने प्रमिका के साथ मिलकर मूल रूप से रुद्रपुर निवासी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी थी। वहां की पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं महिला के पिता घटना को लेकर काफी आक्रोशित और व्यथित हैं। उनका कहना है कि कानूनी […]

Continue Reading

संस्कृति और परंपरा ही हमारी पहचान: चंपत राय

हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हमें अपने समाज को अखंड बनाए रखने के लिए सदैव अपनी परंपराओं, जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान है। इन्हीं के माध्यम से हम समाज और राष्ट्र के सशक्तीकरण की […]

Continue Reading

उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भगवान केदारनाथ के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अब चारों धामों के आराध्य देवों के दर्शन उनके शीतकालीन गद्दीस्थलों पर कर सकेंगे। रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि […]

Continue Reading

यूक्रेन को एक अब डॉलर की मदद देगा अमेरिका

सिमी वैली। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर की और सहायता दी जाएगी। माना जा रहा है अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले माह पदभार संभालने से पहले बाइडन प्रशासन कीव को मजबूत करने के लिए […]

Continue Reading

सीरिया में तख्तापलट, बशर-अल असद शासन का अंत

बेरूत। आखिर वही हुआ, जिसकी दुनिया आशंका जता रही थी। रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में विद्रोहियों के कब्जे के बाद राष्ट्रपति बशर-अल असद शासन का अंत हो गया। असद परिवार पचास साल से सीरिया की सत्ता पर काबिज था। सेना ने असद के देश छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की […]

Continue Reading