उज्जैन विधायक ने मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की दिलाई शपथ

देश मुख्य समाचार राज्य

उज्जैन, अर्पणा पांडेय। उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा की पहल से शहर में शुरू गणेश प्रतिमा बनाने का अभियान जोर पकड़ने लगा है। गुरुवार को भी कई स्कूलों में न सिर्फ बच्चों को मिट्टी से प्रतिमा बनाना सिखाया गया, बल्कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने की शपथ भी दिलाई गई।


उज्जैन में पीओपी से बनी मूर्तियों से होने वाले नदियों और पर्यावरण को नुकसान की ओर लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है। इसके लिए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा की देखरेख में लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति, उज्जैन की ओर से घर-घर मिट्टी के श्री गणेश स्थापित करने का अभियान चलाया गया है। गुरुवार को भी कई स्कूलों में छात्रों को मिट्टी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी से लेकर समाजसेवी तक ने भाग लिया।

टूडेलाइव इंडिया से फोन पर बातचीत में विधायक अनिल जैन ने बताया कि समिति की ओर से विगत 12 वर्षों से शास्त्रोक्त एवं वेदोक्त पूजन परंपरा तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों से गणेश उत्सव में शास्त्रों के अनुसार श्री गणेश की स्थापना करने का आह्वान किया है। हमारे शास्त्रों में पूजन के लिए मिट्टी से निर्मित श्री गणेश की प्रतिमा का विशेष महत्व है। मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Leave a Reply