अर्थ डे पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “वेस्ट टू बेस्ट” प्रतियोगिता व वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राष्ट्रीय

अर्थ डे पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “वेस्ट टू बेस्ट” प्रतियोगिता व वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

हल्द्वानी, 22 अप्रैल 2026।
अर्थ डे के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे, एनसीसी, एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “वेस्ट टू बेस्ट” मॉडल प्रतियोगिता तथा वृहद रक्तदान शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहाँ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अनुपयोगी वस्तुओं—जैसे प्लास्टिक, पॉलिथीन, ई-वेस्ट एवं अन्य घरेलू अपशिष्ट—से आकर्षक, उपयोगी एवं नवाचारी मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता में छात्राओं की रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति उनकी समझ तथा उपयोगिता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए—
प्लास्टिक एवं पॉलीथिन वेस्ट थीम
प्रथम – रितिका बिष्ट
द्वितीय – महक एवं भानुप्रिया
तृतीय – दिव्यांशी
ई वेस्ट थीम पर
प्रथम – ऋषिका
फ्लावर एवं प्लांट वेस्ट थीम पर
प्रथम – राखी
द्वितीय – वर्तिका जोशी
तृतीय – बबीता चिलवाल
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें प्रोफेसर अंजू बिष्ट, डॉ० दीपा सिंह एवं श्रीमती तनुजा जोशी शामिल रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक सोच भी विकसित करती हैं।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की है। उन्होंने कहा कि “वेस्ट टू बेस्ट” जैसी गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल रचनात्मक बनाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने कहा कि गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एनसीसी प्रभारी डॉ० रेखा जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज के लिए कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
निर्वाण नशा मुक्ति केंद की निदेशक श्रीमती रश्मि रावल पंत को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र का विशेष सहयोग रहा। केंद्र ने समाज के प्रति अपने समर्पण एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए न केवल रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि अर्थ डे को सार्थक एवं साकार बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं मानव सेवा के प्रति एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश समाज में प्रसारित हुआ।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० रेखा जोशी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस शिविर के माध्यम से “रक्तदान—महादान” का संदेश देते हुए मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ० श्वेता विश्नोई द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया। अर्थ डे पर ऋषिका, बबीता चिलवाल , रितिका बिष्ट ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर हल्द्वानी ऑनलाइन सहायता समूह के संस्थापक दिनेश लोशाली खिमेश मेश पनेरु हम सहित महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply