President Trump's leadership created history: Netanyahu

राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व ने रचा इतिहास : नेतन्याहू

अंतरराष्ट्रीय

यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर पर हमला करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ”साहसिक निर्णय” की रविवार को सराहना की और कहा कि इसने शक्ति के जरिए शांति को दर्शाया है।
नेतन्याहू ने कहा, ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका (ट्रंप का) साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में इजरायल ने वाकई कमाल कर दिखाया। लेकिन रविवार तड़के ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका ने कार्रवाई करके शानदार काम किया। उसने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई भी दूसरा देश नहीं कर सकता।
नेतन्याहू ने जोर देकर कहा, उनके (ट्रंप) नेतृत्व ने आज इतिहास बनाया जो पश्चिम एशिया को आगे समृद्धि और शांति की ओर ले जाने में मदद कर सकता है। इजरायल के प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं ‘शक्ति से शांति। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है।
इस दौरान इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने ईरानी परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले को एक निर्णायक क्षण’ और ”स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा” के सिद्धांतों की जीत करार दिया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर लिखा, मानव इतिहास के पन्नों में यह एक ऐसा क्षण है जब स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा के सिद्धांतों की जीत हुई है।

Leave a Reply