टनकपुर में कार में जीप ने मारी टक्कर, एक की मौत

उत्तराखंड लाइव देहरादून नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। पूर्णागिरि मार्ग पर गैडाखाली के पास एक जीप ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी कार के पीछे बैठे कर युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे।
जानकारी के अनुसार गैडाखाली रोखड़ के पास 21 जून की रात मैक्स और कार की टक्कर हो गई। टक्कर से 35 वर्षीय कार्की फॉर्म टनकपुर निवासी निर्मल पुत्र शिवराज की मौके पर मौत हो गई। गैड़ाखाली निवासी योगेश सिंह (24) पुत्र स्व. कल्याण सिंह, मोहित कनवाल (28) पुत्र हीरा सिंह, पवन सिंह कनवाल (25) पुत्र बिशन सिंह कनवाल, महेश बोरा (24) पुत्र राजेंद्र बोरा और उचौलीगोठ निवासी मैक्स जीप चालक राकेश बोरा (38) पुत्र रतन सिंह घायल हो गए। बूम पुलिस चौकी के कर्मियों ने घायलों को टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया योगेश सिंह व पवन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मैक्स चालक राकेश बोरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महेश बोहरा और मोहित कनवाल को छुट्टी दे दी गई है।

 

Leave a Reply