बीजिंग। चीन में बने हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज से दो घंटे का घाटी का सफर दो मिनट में पूरा हो जाएगा। चीन का यह सबसे ऊंचा ब्रिज है और इसकी ऊंचाई 565 मीटर है। बताया ज रहा है कि तीन साल में यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ है।
चीन ने दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज हुआजियांग ग्रांड कैन्यन तैयार किया है। यह ब्रिज ट्रैफिक के लिए भी खोल दिया गया है। यह पुल 625 मीटर (2051 फीट) ऊंचाई पर है। यह पुल चीन के गुइझोउ प्रांत में बना है। इसने उसी प्रांत के पुराने बेइपानजियांग ब्रिज के 565 मीटर ऊंचा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुल की लंबाई 1,420 मीटर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्पैन वाला पुल है जो पहाड़ी इलाके में बना है। स्पैन का मतबल दो खंभों के बीच का सबसे लंबा हिस्सा है।
पहले हुआजियांग ग्रांड कैन्यन घाटी को पार करने में दो घंटे लगते थे। अब इस पुल के जरिए यही सफर सिर्फ दो मिनटमें पूरा हो जाएगा। हालांकि तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद इंजीनियरिंग ने यह पूल बनाया है। हालांकि दुनिया के 100 सबसे ऊंचे पुलों में से लगभग आधे चीन के इसी प्रांत में हैं। चीन के पास दुनिया के सबसे ऊंचे रोड ब्रिज हैं, लेकिन भारत के पास रेलवे पुल का रिकॉर्ड है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज भारत और दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल ब्रिज है। यह पुल 359 मीटर ऊंचाई पर है। गौरतलब है कि अमेरिका में बने रॉयल गॉर्ज ब्रिज जो 291 मीटर ऊंचा है। वहीं रूस में रस्की ब्रिज जो 320.9 मीटर ऊंचा है। जबकि जापान में अकाशी काइको ब्रिज 297 मीटर ऊंचा है।
