महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता उत्सव

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी की छात्राओं ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ0 गीता पंत द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा शौर्य दीवार पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ0 गीता पंत ने दोनों महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांत आज भी समाज में नैतिकता, ईमानदारी और सेवा भाव को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक महाविद्यालय में “दान उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय समाज के सभी वर्गों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर सभी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक श्रमदान एवं साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी, प्रो0 डी0सी0 पंत, प्रो0 नरेंद्र कुमार, डॉ0 शरद चंद्र मिश्रा, डॉ0 नीता साह, डॉ0 विजय बिष्ट, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 संजू, कविता कोरंगा, रचना तिवारी सहित विभिन्न संस्थानों से आए अतिथि, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply