व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ पाक के सेना प्रमुख मुनीर ने किया भोजन

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बुधवार को व्हाहट हाउस में भोजन किया। ट्रंप ने मुनीर से मुलाकात को बेहतर बताते हुए कहा कि उनसे ईरान मसले पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिसतान ईरान को अच्छे से जानता है।
मुनीर के साथ इस दौरान कोई अधिकारी या कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। मालूम हो कि ये पहला मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाक सेना के प्रमुख के लिए व्हाइट हाउस में भोज का आयोजन किया है। जानकारों का कहना है कि मुनीर और ट्रंप की ये बैठक अहम है और इससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ताकत मिल सकती है। ट्रंप ने कहा भारत- पाक संघर्ष खत्म करने के लिए ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। इसी के साथ उन्होंने मुनीर का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि दो तेज तर्रार लोगों ने फैसला किया कि वे युद्ध के हालात में नहीं जाएंगे। वहीं इजरायल- ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक को लेकर ईरान की चिंता बढ़ गई है। भारत में ईरानी मिशन के उप- प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक मो. जवाद हुसैनी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान का एयरबेस और एयरस्पेस ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होगा।
मो. हुसैनी ने कहा कि ईरान ने मध्यस्थता के लिए कोई भी बात नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि इजरायल हमले रोके क्योंकि ये किसी के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें ये भी उम्मीद है कि अमेरिका इस विवाद में नहीं आएगा क्योंकि इससे किसी को भी लाभ नही होगा। हुसैनी से पूछा गया कि ट्रंप- मुनीर की मुलाकात में संभावना है कि पाक अपना एयरस्पेस और एयरबेस ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए दे सकता है। इसपर उन्होंने कहा, सच्चाई ये है कि 13 जून से इजरायल हमपर हमला कर रहा है और ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों और ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन है।

Leave a Reply