कुमाऊं में जानलेवा राइडिंग, सिडकुल कर्मी की मौत

उत्तराखंड लाइव देहरादून राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चंद्रपाल सिंह पुत्र राम भरोसे लाल निवासी आदमपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली रोज की तरह घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले थे। मलसा गिरधरपुर पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आई बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रपाल गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक चंद्रपाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे और अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। उनके तीन बच्चे एक लड़का और दो लड़की हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply