गंगोलीहाट में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से जबरन बनाया संबंध

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। गंगोलीहाट के एक गांव में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नौंवी कक्षा की छात्रा से जबरन संबंध बनाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शिक्षक के एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिजन और ग्रामीण देर रात तक थाने में डटे रहे। इस दौरान ग्रामीणों की आरोपी शिक्षक के साथ नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इधर, कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गंगोलीहाट क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में स्कूल के सहायक अध्यापक केशर लाल पर आरोप लगाया कि 18 जून को जब उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी तो शिक्षक मौका पाकर घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया, जब नाबालिग से जानकारी की गई तो उसने बताया कि आरोपी शिक्षक लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की विवेचना एसआई बबीता टम्टा को सौंपी है। पुलिस टीम में एएसआई नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक, कांस्टेबल चालक आन सिंह भी टीम में शामिल रहे।

 

Leave a Reply