दलों को मतदाता सूची क्यों नहीं उपलब्ध करा रहे हैं: प्रियंका गांधी

दिल्ली दिल्ली लाइव राजधानी राष्ट्रीय

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शिता नहीं बरत रहा है।
संसद परिसर में प्रियंका ने कहा कि उन्हें आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्हें हमें मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए, जिसकी हम मांग कर रहे हैं। पारदर्शिता होनी चाहिए। यह लोकतंत्र है। सभी राजनीतिक दलों को उस जानकारी तक पहुंच होनी चाहिए। यह जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?
प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है। गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि सौ फीसदी सबूत हैं कि धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग को कहा था कि अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे इससे बच निकलेंगे, तो आप गलत हैं।

Leave a Reply