ऊधमसिंह नगर में ट्रेन पलटाने की किसने की साजिश

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर राज्य समाचार

हल्द्वानी, गौरव जोशी। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज रेलवे स्टेशन से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर लोहे की अर्थिंग पत्तियां रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई। हालांकि समय रहते आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिल गई। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर अर्थिंग पत्तियों को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे टीआरडी स्टाफ ने स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा को जानकारी दी कि गूलरभोज-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 38 ठंडी नाला के बीच में रेल पटरियों पर लोहे की अर्थिंग पत्तियों रखी हैं। स्टेशन अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को दी। मौके पर पंहुचे आरपीएफ कमांडेंट, निरीक्षक और थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम नरेश कोहली, प्रभारी लालकुआं, एसटीएफ टीम कुमाऊं परिक्षेत्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से लोहे की पत्तियों को हटाया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। रेलवे कर्मियों की माने अगर इस बीच ट्रेन आ जाती तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा ने बताया कि इस बीच किसी भी ट्रेन का संचालन बाधित नहीं हुआ।

Leave a Reply