यह कैसा संघर्ष विराम, इजरायल-ईरान में तनातनी, मिसाइलें भी दागीं

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार

तेल अवीव। ईरान-इजरायल युद्ध में संघर्ष विराम की बेशक घोषणा हो गई लेकिन तनातनी बरकरार है। जहां इजरायल ने कहा ईरान हमला कर रहा है, वहीं आरोपों को नकारते हुए ईरानी सेना ने कहा इजरायल बम गिरा रहा है। वहीं डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि इजरायल ईरान पर हमला नहीं बोलेगा। इजरायल बम मत बरसाओ। अगर इजरायल ऐसा करता है तो संघर्ष विराम का बहुत बड़ा उल्लंघन है। दोनों देश शांति स्थापित करने पर जोर दें। इजरायल- ईरान जंग में संघर्ष विराम के बाद भी ईरान इजरायल पर बम और मिसाइल दाग रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद दोनों देश मंगलवार को संघर्ष विराम को राजी हुए थे। ईरानी सेना का दावा है कि संघर्ष विराम के बाद इजरायल पर कोई हमला नहीं किया है।
इजरायल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सीजफायर ऐलान के बाद ईरान ने मंगलवार तड़के मिसाइलों से हमला किया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं। हमले में दक्षिणी इजरायल स्थित बीरशीबा में एक भवन को भारी क्षति हुई है। ईरान का हमला इतना आक्रामक था कि इजरायली लोगों को सुबह करीब दो घंटे तक बंकरों में शरण लेनी पड़ी। इजरायल ने कहा कि सीजफायर के ढाई घंटे के बाद ईरान ने मिसाइलें दागीं। इसके बाद उत्तरी इजरायल में सायरन बज उठे। ईरान की ओर से हमले के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं ईरान की सेना और पैरामिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने हमले को लेकर इजरायली दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरान के उत्तरी गिलान प्रांत के उप- राज्यपाल ने बताया कि संघर्ष विराम से पहले इजरायली हमले में उसके नौ नागरिकों की मौत हो गई। वहीं एविन जेल पर हमले के बाद ईरान ने सभी कैदियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि हमले में जेल को नुकसान हुआ है। जेल की मरम्मत के लिए कैदियों को तेहरान के करीब शिफ्ट किया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज का कहना है कि ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसको देखते हुए सेना को आदेश दिया है कि वे ईरानी हमले का जोरदार तरीके से जवाब दे। उन्होंने कहा कि सेना को आदेश है कि वे ईरान के सैन्य और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले करे। ईरान के हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और जनता को सतर्क कर दिया गया है। ईरान ने मंगलवार को तेहरान के एविन जेल के पास गिरी दो मिसाइलों को निष्क्रिय किया। ईरानी सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इजरायल द्वारा दागी गईं ये मिसाइलें फटी नहीं थीं। मिसाइलों को निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जानकारों का कहना है कि एजेंसियां ऐसी मिसाइलों को लेकर जांच शुरू कर सकती हैं। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसिम अल थानी ने कहा कि संघर्ष विराम के बाद अमेरिका और ईरान परमाणु मुद्दे पर बातचीत शुरू करें। दोनों देशों को इस मसले पर किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। इस विवाद का कूटनीतिक हल जरूरी है। कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के हमले के बाद उन्होंने ये बात कही। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संघर्ष विराम के बाद पहली बार बयान दिया। मंगलवार तड़के 4 बजकर 16 मिनट पर एक्स पर पोस्ट में कहा इजरायल अगर हमले अभी रोक देता है तो ईरान कोई हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान को इस संघर्ष को आगे बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है। संघर्ष विराम के ऐलान के बाद भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

 

Leave a Reply