लखनऊ। प्रिया सिंह
अलीगढ़ में अपने कपड़ों के आउटलेट परिधान की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे योग गुरु रामदेव ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई। रामदेव ने कहा कि दो से ज्यादा संतान पैदा करने वालों को मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यही नहीं ऐसे लोगों को किसी भी तरह की सरकारी सुविधाएं भी नहीं मिलनी चाहिए। मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर रामदेव ने कहा के राष्ट्रीय दलों का मकसद राष्ट्र निर्माण के साथ उसके विकास और खुशहाली भी होना चाहिए। बाबा ने कहा कि कालेधन पर आवाज उठाने पर अंकुश नहीं लगा है। मामला फिलहाम पीएम मोदी पर छोड़ दिया गया है। राम मंदिर के लिए जितनी जोर से आवाज उठाई जा रही है, उसी तरह सरकार को भी काम करना चाहिए।
