छावनी परिषद : हॉकी में विकास इंटर कॉलेज का परचम

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। छावनी परिषद फाइव-ए-साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में विकास इंटर कॉलेज की बालिका टीम ने लाल बहादुर शास्त्री क्लब को 6-1 से हराकर फाइनल में परचम लहरा दिया।
कैंट स्टार हॉकी क्लब के नौशाद ने बताया कि कैंट स्टार हॉकी क्लब की ओर से छावनी परिषद फाइव-ए-साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 16 जून से शुरू इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 20 जून यानी शुक्रवार को खेला गया। छावनी स्थित मल्टी पर्पज ग्राउंड में खेले गए मैच में राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित विकास इंटर कॉलेज की बालिका टीम ने शुरू से तेज खेलने की नीति अपनाई। तनु यादव, सोनल और रोशनी पटेल ने दो-दो गोल किए। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से विकास इंटर कॉलेज की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री क्लब को 6-1 से पराजित कर परचम लहरा दिया। पराजित टीम की तरफ से एकमात्र गोल प्राची ने किया। मुख्य अतिथि विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मो. जावेद, अजहर अब्बास, घनश्याम, आशीष सिंह और एमके कोरिया निर्णायक थे।

Leave a Reply