उत्तराखंड के गौरव सम्मान की घोषणा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा करते हुए पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सचिव प्रभारी सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के अनुसार लोक सेवा और समाज सेवा के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी को मरणोपरांत चयनित किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में डॉक्टर अनिल जोशी संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल के साथ ही साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बॉन्ड को उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयनित किया है। बताया जाता है कि यह पहला उत्तराखंड गौरव सम्मान है जो कि प्रदेश की इन विभूतियों को देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में सरकार की ओर से सभी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply