यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से, परिणाम 30 अप्रैल तक

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुरादाबाद मेरठ राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। प्रिया सिंह

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाई स्कूल की परीक्षा 14 दिन तो इंटर की परीक्षा 16 दिन तक चलेंगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 7 से 28 फरवरी और इंटर की परीक्षाएं 7 से 2 मार्च तक होंगी। रिजल्ट 30 अप्रैल तक आएगा। सवा 3 घंटे का पेपर होगा। 8 बजे से परीक्षा शुरू होगी। हाईस्कूल में 36 विषयों में 1-1 पेपर होगा। एनसीआरटी में एक ही पेपर होता हैं।

इस बार 57,87,998 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। 67,22,000 पिछली बार पंजीकरण करवाया था। इसकी जांच के बाद  66,39,268 पात्र परीक्षार्थी बचे थे।

इस बार इंटर के 106 विषयों में से 39 मुख्य विषयों की परीक्षा में एक पेपर ही होंगे। बोर्ड ने सीबीएसई के पैटर्न पर दो से एक पेपर कर दिया है।


पहले या दूसरे सप्ताह में मूल्यांकन शुरू होकर 25 मार्च के आसपास तक चलेगा। इस साल परिणाम भी अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

57.87 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत
2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 5787998 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 3203041 और इंटरमीडिएट में 2584957 छात्र-छात्राएं हैं।


Leave a Reply