हिमालय बचाओ अभियान के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने ली शपथ

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वाधान में “हिमालय बचाओ अभियान” विषयक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवियों ने हिमालय की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल स्रोतों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हिमालय हमारे देश की प्राकृतिक धरोहर है। यहाँ से निकलने वाली नदियाँ न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की जीवन रेखा हैं। यदि हमने आज इसके संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं निभाई तो भविष्य की पीढ़ियाँ हमें माफ नहीं करेंगी। छात्राओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने व्यवहार और समाज में अपने योगदान से पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

एनएसएस प्रभारी एवं नमामि गंगे इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “हिमालय बचाना केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह हमारे जीवन से जुड़ा हुआ संकल्प है। यदि हिमालय सुरक्षित रहेगा तो नदियाँ और जल स्रोत भी सुरक्षित रहेंगे। आज की युवा पीढ़ी ही वास्तविक परिवर्तन ला सकती है। एनएसएस स्वयंसेवी अपने प्रयासों से समाज में जागरूकता का संदेश पहुँचाएँ और प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएँ।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “हिमालय और गंगा केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक आधार भी हैं। पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब हम छोटे-छोटे प्रयासों से शुरुआत करें। जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण पर ध्यान देना और वृक्षारोपण करना।

यदि प्रत्येक छात्रा इन संकल्पों को गंभीरता से अपनाए तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। इस अवसर पर छात्राओं ने शपथ ली कि वे हिमालय और गंगा की सुरक्षा के लिए समाज में जन-जागरूकता फैलाएँगी और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर “हिमालय बचाओ, गंगा बचाओ” का नारा लगाया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply