बहराइच में लखनऊ हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा

उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। प्रिया सिंह

बहराइच में लखनऊ -बहराइच राजमार्ग पर कीर्तन पुर के पास बेकाबू ट्रक ने दो मजदूरों को रौंद दिया हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए। बुधवार फखरपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शिवम सिंह (18) पुत्र श्रवण सिंह, ढेला सिंह (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह(19) पुत्र गिरधारी सिंह, वासुदेव (35) पुत्र साधु सिंह बसंता गांव के पास स्थित गल्ला गोदाम में काम करते थे। रोज की तरह वह काम करके साइकिल से घर लौट रहे थे। कीर्तनपुर के पास बहराइच से लखनऊ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों की साइकिल में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर शिव व ढेला ट्रक के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश व वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी एसपी रवींद्र सिंह, एएसपी अजय प्रताप, देहात कोतवाल संजय मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जीप से तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर आवागमन चालू कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

Leave a Reply