आज बाबा केदार धाम खुलने की तिथि होगी घोषित

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत


उखीमठ के पंच केदार गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी।

सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन पंचांग गणना के आधार पर 8:30 बजे दिन तय किया जाएगा। इस मौके पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में प्रातः 7:00 बजे पूजा अर्चना शुरू की जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे तिथि घोषित की जाएगी। वहीं बाबा बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ धाम में रविवार को भी जमकर हुई। सुबह मौसम खुशनुमा था। दिन में चटक धूप भी खिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और इसके बाद बर्फबारी हो गई।

Leave a Reply