गढ़वाल सीट से तीरथ ने भरा नामांकन पर्चा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। समर्थकों की भीड़ के साथ मंडल मुख्यालय में तीरथ सिंह रावत पहुंचे। युवाओं में तीरथ को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने सांसद प्रत्याशी का अभिवादन किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत विधायक पौड़ी मुकेश कोली, विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूरी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply