लखनऊ में रेल टिकट का सबसे बड़ा दलाल गिरफ्तार

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली दिल्ली लाइव देश नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ राज्य लखनऊ वाराणसी

लखनऊ । सीमा तिवारी
लखनऊ पुलिस ने सोमवार को रेलवे टिकट के सबसे बड़े दलाल को 20 लाख रुपये के टिकट के साथ लखनऊ से गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस ने आईजी राजाराम, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, गोरखपुर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी बीएन तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ के खुर्रमनगर के साईबर वेब वर्ल्ड, वाई स्क्वायर काम्प्लेक्स, पिकनिक स्पॉट रोड पर छापा मार कर अफजाल अहमद (50) को गिरफ्तार किया। अफजाल विकास नगर लखनऊ का रहने वाला है जिसने करीब 75 फेक आईडी बना रखी थीं और रेलवे के आरक्षित टिकट बनाकर 500 से 1000 रुपये लेकर बेचता था। पुलिस को उसके पास से टिकट सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।

Leave a Reply