ईरानी राष्ट्रपति 26 जुलाई को करेंगे पाकिस्तान की यात्रा

अंतरराष्ट्रीय

इस्लामाबाद। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन 26 जुलाई को पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। हालिया क्षेत्रीय संघर्षों की पृष्ठभूमि के बीच उनकी यह यात्रा पाकिस्तान संग द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को अपने ईरानी समकक्ष एस्कंदर मोमेनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस आगामी यात्रा पर चर्चा की। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, मोमेनी ने नकवी को फोन कर पाकिस्तान में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया। गौरतलब है कि मसूद पेजेश्कियन इरान के दूसरे राष्ट्रपति होंगे, जो पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। उनसे पहले ईरान के पिछले राष्ट्रपति इब्राहीम रायसी ने अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा की थी। इस यात्रा का सटीक एजेंडा अभी सामने नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेता द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों, विशेष रूप से हालिया संघर्षों के मद्देनजर सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply