पटना, राजेंद्र तिवारी
राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। महागठबंधन की गुरुवार को हुई साझा प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। महागठबंधन के सभी सात घटक दलों ने इस घोषणा का समर्थन कर एकजुटता दिखाई। गहलोत ने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। समीकरण के हिसाब से समाज के अन्य वर्गों से और उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि महागठबंधन सरकार बनने पर दो से तीन उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। ये दलित और अल्पसंख्यक समाज के हो सकते हैं। इसमें एक कांग्रेस कोटे का होगा।
महागठबंधन का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, मुकेश सहनी, दीपंकर भट्टाचार्य, बेबी, आईपी गुप्ता को धन्यवाद दिया। साथ ही वादा किया कि जो काम एनडीए सरकार ने 20 साल में नहीं किया, वह हम 20 माह में करके दिखाएंगे। हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे। अपराध और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। मेरी परछाई भी अपराध में लिप्त होगी तो सजा दिलाएंगे। अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के पीछे का तर्क भी बताया। कहा कि तेजस्वी युवा हैं। इनका राजनीति में लंबा भविष्य है। प्रतिबद्धता रखते हैं। ऐसे व्यक्ति को जनता साथ देती है। इन्होंने जो वादे किए हैं, उसपर खरे उतरे हैं। सोच समझकर हमने फैसला लिया है, ये नेता के रूप में मैदान में उतरें। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी घटक दलों के नेताओं की राय ली गई है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा कई मायने रखती है। आने वाले दिनों में राहुल, प्रियंका सहित अन्य नेता आएंगे। हमसब ने मिलकर संकल्प लिया है कि देश जो चाहता है उसके अनुसार बिहार में बदलाव हो। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार अब कुछ कर नहीं पा रहे हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव हो गए। हम अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि अब आप बताएं कि आपका नेता कौन होगा। इससे काम नहीं चलेगा कि नीतीशजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बताना पड़ेगा, यह हमारी मांग है। मांग इसलिए है कि महाराष्ट्र चुनाव में इन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, बाद में मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया। यही बात बिहार में लागू हो रही है। महाराष्ट्र का उदाहरण सबके सामने है। इसलिए उन्हें स्पष्ट बताना पड़ेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी के सीएम चेहरे पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी घटक दलों के नेताओं की राय ले ली गई है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। हम सब बिहार में बदलाव का संकल्प लेते हैं। महागठबंधन समन्वय समिति के समन्वयक तेजस्वी यादव ने कहा कि हम घटक दल के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हैं। हम वादा करते हैं कि अपराध और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। मेरी परछाई भी अपराध में लिप्त होगी तो सजा दिलाएंगे। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हम तैयार हैं। बिहार से जो नारा उठा है,“बदलो बिहार, बदलो सरकार’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़ ’, बिहार इसको साकार करेगा। महागठबंधन पूरी एकता के साथ काम कर रहा है।या है कि देश जो चाहता है उसके अनुसार बिहार में बदलाव हो। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार अब कुछ कर नहीं पा रहे हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव हो गए। हम अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि अब आप बताएं कि आपका नेता कौन होगा। इससे काम नहीं चलेगा कि नीतीशजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बताना पड़ेगा, यह हमारी मांग है। मांग इसलिए है कि महाराष्ट्र चुनाव में इन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, बाद में मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया। यही बात बिहार में लागू हो रही है। महाराष्ट्र का उदाहरण सबके सामने है। इसलिए उन्हें स्पष्ट बताना पड़ेगा।
इस दौरान कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी के सीएम चेहरे पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी घटक दलों के नेताओं की राय ले ली गई है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। हम सब बिहार में बदलाव का संकल्प लेते हैं। महागठबंधन समन्वय समिति के समन्वयक तेजस्वी यादव ने कहा कि हम घटक दल के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हैं। हम वादा करते हैं कि अपराध और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। मेरी परछाई भी अपराध में लिप्त होगी तो सजा दिलाएंगे। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हम तैयार हैं। बिहार से जो नारा उठा है,“बदलो बिहार, बदलो सरकार’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़ ’, बिहार इसको साकार करेगा। महागठबंधन पूरी एकता के साथ काम कर रहा है।
