वाशिंगटन। धरती से दूर अंतरिक्ष में दिवाली के बाद अब क्रिसमस की तैयारी जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नासा के हैंडल से साझा की गई तस्वीर में यह स्पष्ट है। इसमें अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट और सुनीता विलियम्स सांता की लाल रंग की टोपी पहने नजर आ रही हैं। नवंबर की शुरुआत में ही फाल्कन 9 रॉकेट से स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल को आइएसएस भेजा गया था। इसमें अंतरिक्षयात्रियों के लिए आवश्यक सामान भेजे गए थे। इसका वजन 2,720 किलो था। क्रिसमस के मौके पर सभी अंतरिक्षयात्री अपने परिजनों और मित्रों से वीडियो कॉल के जरिए बात करेंगे। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर छह महीने से अंतरिक्ष में हैं और फरवरी में वापस लौटेंगे। उनका मिशन 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे अंतरिक्ष में रुक गए।
