दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के दवेइला इलाके में मार एलियास चर्च पर एक आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले 20 लोगों की मौत हो गई। हमले में 52 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
बीते साल दिसंबर में बशर अल असद सरकार के पतन के बाद दमिश्क में हुआ यह पहला आत्मघाती धमाका है। सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि आतंकी आईएस समूह से जुड़ा था। उसने चर्च में घुसकर पहले गोलीबारी की और बाद में खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा गया है कि हमले में दो लोग शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं।
