उत्तराखंड में कांवड़ मेला में बड़े आकार के डीजे पर सख्ती

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

देहरादून, गौरव जोशी। उत्तराखंड में कांवड़ मेला के दौरान बड़े आकार के डीजे बजाने पर सख्ती हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने 50 लोगों को नोटिस भी भेजा है।
सावन के महीने में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में इस बार बड़े डीजे लाकर व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पहले से तैयारी करते हुए बड़े डीजे संचालकों को हिदायत दी। इसके तहत पचास डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया गया। कांवड़ मेले के दौरान बड़े डीजे वाले भी हरिद्वार पहुंचते हैं। एक तो इनका सेटअप ऊंचा होता है और दूसरा इनसे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इससे आमजन को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। डीजे के बड़े सेटअप के साथ भीड़ भी सड़क पर चलती है। हरिद्वार और मेरठ में पिछले कुछ वर्षों में डीजे की ऊंचाई और तेज ध्वनि के कारण कई हादसे तक हो चुके हैं। लेकिन, इस बार पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि डीजे वाहन की क्षमता के भीतर हों और ध्वनि नियमों का भी पालन करेंगे। इसी क्रम में पुलिस ने पहले से चिन्हित 50 बड़े डीजे संचालकों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हरिद्वार जिला पुलिस की ओर से भेजा गया है। इसका पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे भी जब्त किया जा सकता है। कांवड़ मेले को लेकर आज हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के पुलिस अफसरों की इंटर-स्टेट समन्वय बैठक होगी। इस बैठक में ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और डीजे के नियमों को लेकर चर्चा की जाएगी। पुलिस से जिनको नोटिस जारी किया गया है, उनमें झारखंड का डीजे सर्जन, नोएडा का डीजे रावण, गाजियाबाद का कसाना डीजे, बुलंदशहर का चौधरी डीजे, दिल्ली का परी डीजे, गुजरात का विनायक डीजे, राजस्थान का ताज डीजे, पश्चिम बंगाल का बाबर डीजे शामिल है। यह डीजे इस बार भी कांवड़ मेले में आने की तैयारी कर रहे हैं।

 

Leave a Reply