Sri Lanka will offer free visas to citizens of 40 countries

श्रीलंका 40 देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा देगा

अंतरराष्ट्रीय

कोलंबो।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका 40 देशों के नागरिकों का मुफ्त वीजा की सुविधा देगा। शुक्रवार को विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने इसकी घोषणा की।
विदेश मंत्री हेराथ ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक सुधार को बनाए रखने के अपने प्रयासों के तहत मुफ्त पर्यटक वीजा नीति को लागू किया जाएगा। यह कदम पिछले सप्ताह कैबिनेट द्वारा सात पात्र देशों की मौजूदा सूची को बढ़ाकर 40 करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है। मार्च 2023 से चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के नागरिकों के लिए मुफ्त वीज़ा व्यवस्था पहले से ही लागू है। अब 40 देशों की सूची में शामिल देशों में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। हालांकि सरकार को वीजा शुल्क माफी के कारण 6.6 करोड़डॉलर के वार्षिक राजस्व नुकसान की उम्मीद है, हेराथ ने कहा कि पर्यटकों के आगमन में वृद्धि से होने वाले अप्रत्यक्ष आर्थिक लाभ इस नुकसान से कहीं अधिक होंगे।

Leave a Reply