महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे द्वारा आयोजित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौम्या मिश्रा ने मारी बाजी

उत्तराखंड लाइव नैनीताल

 

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे के तत्वावधान में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल आदत ही नहीं बल्कि संस्कार है। यह हमारी जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। महात्मा गांधी जी ने भी कहा था कि ‘स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है।’ जब छात्राएँ स्वच्छता को व्यवहार में लाएँगी तभी समाज में स्थायी बदलाव संभव होगा।”
नोडल अधिकारी एवं प्रभारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि “भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘स्वच्छता का महत्व और हमारी भूमिका’ रखा गया, जिससे छात्राओं को यह समझने का अवसर मिला कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाए बिना स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकार ही की नहीं हमारी जिम्मेदारी भी है’ छात्राओं के लिए बेहद प्रासंगिक रहा।” इस अवसर पर नमामि गंगे, एनएसएस, एनसीसी एवं रेंजर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 प्रभा साह एवं डॉ0 विद्या कुमारी रहीं।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

भाषण प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान – सौम्या मिश्रा
द्वितीय स्थान – अनुष्का भट्ट
तृतीय स्थान – अपूर्वा भट्ट

वाद-विवाद प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान – सौम्या मिश्रा
द्वितीय स्थान – अपूर्वा भट्ट
तृतीय स्थान – अनुष्का भट्ट
इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply