सॉफ्ट ड्रिंक गुड बैक्टीरिया के डीएन के लिए खतरनाक

अंतरराष्ट्रीय

येरुशलम। अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं तो संभल जाएं क्योंकि ये शरीर के गुड बैक्टीरिया के डीएन में बदलाव कर सकता है। नए अध्ययन में दावा किया गया है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स में सफेद चीनी अधिक मात्रा में होती है जो पेट में मौजूद अच्छे कीटाणुओं (बैक्टीरिया) को नुकसान पहुंचा सकती है।
चीनी पेट में मौजूद अच्छे कीटाणुओं के डीएनए में बदलाव कर देती है, जिससे उनका काम करने का तरीका बदल जाता है। इसका असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। साथ ही पेट की परत कमजोर हो सकती है और सूजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। यह अध्ययन इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने किया है जो नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित हुआ है।
इस तरह किया गया अध्ययन : शोधकर्ताओं ने एक खास गट बैक्टीरिया बैक्टेरॉइड्स थीटायोटाओमाइक्रोन पर अध्ययन किया। यह बैक्टीरिया हमारे पेट को सूजन से बचाता है और हानिकारक जीवाणुओं को रोकता है। ड्रिंक्स में मौजूद सफेद चीनी से इस बैक्टीरिया के डीएनए में तेजी से बदलाव हुए। इससे इम्यून सिस्टम में कुछ साइटोकाइन और टी-सेल्स होते जों सक्रिय हो गए और सूजन बढ़ाने का काम करने लगे।

Leave a Reply