महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

उत्तराखंड लाइव नैनीताल

 

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे गतिविधियों के अंतर्गत जलोत्सव पखवाड़ा एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं और स्वच्छता के संदेश को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक और प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ० रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस क्रम में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिका द्वितीय स्थान भूमिका रौतेला और तृतीय स्थान खुशी बिष्ट ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० मंजरी चौधरी तथा डॉ० रुचि रजवार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण जिनमें डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी तथा डॉ० प्रभा साह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply