बिहार में शराबी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर हमला

आरा पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

सासाराम के रीवां गांव में एक शराबी को गिरफ्तार करने पर हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीण आरोपी को जबरन छुड़ाना चाहते थे। इसके लिए पुलिसकर्मियों से मारपीट की और शराबी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने 14 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि रीवां गांव में सोमवार की रात में सरस्वती पूजा पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। अचानव कार्यक्रम में  शराब के नशे में अशोक पासवान मंच पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।  कलाकारों के साथ अशोक पासवान अभद्र व्यवहार भी करने लगा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।  पुलिस ने गांव में पहुंचकर शराबी अशोक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन पर बैठाकर जब उसे थाना लाने लगे, तो कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गये। काफी संख्या में लोगों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया। वाहन का दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मियों सहित शराबी को बाहर निकाला।  कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस बचाव करती रही। इस बीच कुछ लोग शराबी को  लेकर भाग निकले। ओपी प्रभारी राघवेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि  पांच पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आयी हैं।  चालक सिंगारा सिंह वाहन का शीशा टूटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती किया गया है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में सात लोगों को नामजद तथा  सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

Leave a Reply