महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में संगोष्ठी और निबन्ध में छात्रों ने दिखाया दम

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राष्ट्रीय

 

हल्द्वानी, गौरव  जोशी। नमामि गंगे के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत स्वच्छोत्सव थीम में आज दिनांक 18 सितम्बर को नमामि गंगे, एनएसएस एवं एनसीसी के तत्वाधान में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में संगोष्ठी एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की।
संगोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि “स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को सुंदर बनाती है बल्कि यह स्वस्थ्य जीवन की पहली सीढ़ी भी है। प्रत्येक छात्रा को अपने जीवन में स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना चाहिए।
मुख्य वक्ता जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती डॉल्वी ने छात्राओं को माई भारत पोर्टल तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि “आज की युवा शक्ति यदि इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ेगी तो समाज और राष्ट्र दोनों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही स्वच्छता हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है, बिना स्वच्छता के किसी भी विकास की कल्पना अधूरी है।
नोडल अधिकारी एवं प्रभारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि “स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य और जीवन शैली से है। यदि हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से स्वच्छता अपनाते हैं, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण सम्भव है।
संगोष्ठी के पश्चात “स्वच्छता – स्वस्थ्य जीवन की पहली सीढ़ी” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रथम स्थान: अंजलि दुर्गापाल (बीएससी पंचम सेमेस्टर) एवं प्रियंका (बीए पंचम सेमेस्टर)

द्वितीय स्थान: अस्मिता पुनेठा (बीए तृतीय सेमेस्टर)

तृतीय स्थान: अपूर्वा भट्ट (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं अनुष्का भट्ट (बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर)
निर्णायक मंडल में डॉ0 दिनेश चंद्रा एवं डॉ0 फकीर सिंह रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply