पर्यटन के लिए खुलेगा द्वितीय विश्वयुद्ध का गुप्त सुरंग

अंतरराष्ट्रीय

लंदन। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी द्वारा की गई बमबारी के दौरान लंदनवासियों को आश्रय देने के लिए बनाई गई सुरंगों को ब्रिटिश राजधानी के सबसे बड़े नए पर्यटक आकर्षण में तब्दील किया जाएगा। सुरंगों के विशाल नेटवर्क को खरीदनेवाली कंपनी ने यह जानकारी दी है। मध्य लंदन में होलबोर्न के नीचे स्थित ये सुरेंगे 1.6 किलोमीटर लंबी हैं। कुछ हिस्सों में यह इतनी ऊंची हैं कि उनमें एक डबल-डेकर बस आ सकती है। जानकारी के अनुसार सुरंग 1940 के अंत में हाथ से खोदा गया था, जब जर्मन विमान लगभग हर दिन और रात शहर पर बमबारी कर रहे थे। इसे ब्लिट्ज के नाम से जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *