गंगा पूजन के साथ निशंक का रोड शो

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

नामांकन से पहले शुक्रवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी विधायकों के साथ रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह जिले की सीमा नारसन से शुरू हुआ रोड शो मंगलौर, रुड़की होता हुआ देर शाम को हर की पैड़ी पहुंचा, जहां डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। वहीं युवा वर्ग ने जगह-जगह आतिशबाजी की। देवपुरा चौक से बाजार में कई स्थानों पर व्यापारियों ने भी निशंक और कौशिक का स्वागत किया।

Leave a Reply