दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की रश्मि भट्ट करेंगी प्रतिभाग
इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला पीजी कॉलेज, हल्द्वानी की स्वयंसेवी रश्मि भट्ट का चयन 17 से 22 मार्च 2026 तक दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाले 9वें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव, 2026 में प्रतिभाग हेतु किया गया है। यह महोत्सव राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चुमुकेदिमा, दीमापुर (नागालैंड) में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखंड द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार रश्मि भट्ट उक्त कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे श्री गोपाल दत्त भट्ट की पुत्री हैं और इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला पीजी कॉलेज, हल्द्वानी की सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवी हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने छात्रा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रश्मि भट्ट अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी।
एनएसएस प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने बताया कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 सरस्वती बिष्ट डॉ0 प्रभा साह आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
