चॉकलेट में नशा खिलाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने नाबालिग छात्रा को चॉकलेट में नशा खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र की 12 साल की लड़की कक्षा 6 में पढ़ती है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम वह दुकान पर सामान लेने गई थी। उसी समय पास के रहने वाले दानिश ने उसे रोक लिया और चॉकलेट खाने को दी, जिसमें नशा मिला हुआ था। आरोप है कि उसके बाद उसे जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों तो आप बीती बताई। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply