पुतिन न दें परमाणु हमले की धमकी : तेरुमी तनाका

अंतरराष्ट्रीय

ओस्लो। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले संगठन के प्रतिनिधि तेरुमी तनाका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से परमाणु धमकी देना बंद करने का आह्वान किया है।
नॉर्वे में एक पत्रकार द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर कि क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए कोई संदेश है तो उन्होंने कहा कि रूसी नेता बार-बार परमाणु हमले की धमकी देते हैं लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि परमाणु हथियारों का उपयोग कितना विनाशकारी होगा। पुतिन को उनके संगठन का संदेश है कि परमाणु हथियार ऐसी चीजें हैं, जिनका कभी भी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 92 वर्ष के हो चुके तेरुमी ने नॉर्वे के ओस्लो में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। समारोह में उन्हें इस वर्ष का पुरस्कार जीतने वाले, हिरोशिमा और नागासाकी के बमबारी में जीवित बचे लोगों के संगठन निहोन हिडांक्यो की ओर से व्याख्यान देना है। वह जापान में हुए परमाणु हमले में जीवित बचे लोगों में से हैं।

Leave a Reply