उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बाहर कश्मीरी छात्रों के खिलाफ डीएवी कॉलेज के कुछ छात्रों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौैैके पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और प्रबंधन के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। मौैैके पर पहुंची पुलिस ने डीएवी छात्रसंघ सचिव समेत 23 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ खिलाफ राजपुर थाने में बलवाए मारपीट और गालीगलौज के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सोमवार को प्रेमनगर क्षेत्र में तो स्थिति सामान्य रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों का हुजूम आईटी पार्क स्थित उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉज़ी के बाहर पहुंच गए। पुलवामा हमले के बाद से कश्मीरी छात्रों के खिलाफ गुस्सा थम नहीं रहा। दरअसल, कश्मीरी छात्रों की टिप्पणी से गुस्साए लोगों ने दो दिनों तक प्रेमनगर व सुद्धोवाला क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रदर्शन किया। टिप्पणी करने वाले दो छात्र व एक छात्रा को कॉलेजों से बाहर भी कर दिया।

Leave a Reply